तू मेरी हर ख़ुशी की बानगी है।
तेरा एहसास मेरी ज़िन्दगी है।।
तेरा एहसास मेरी ज़िन्दगी है।।
तू हाथों की लकीरों में है शामिल।
तू बन के खूं रगों में दौड़ती है।।
तू बन के खूं रगों में दौड़ती है।।
रहूँ मैं दूर कितना भी हमेशा।
तेरी ख़ुशबू ज़हन में घूमती है।।
तेरी ख़ुशबू ज़हन में घूमती है।।
मेरा हर जश्न हर त्यौहार है तू।
मेरी पूजा तू मेरी आरती है।।
मेरी पूजा तू मेरी आरती है।।
तुझे ये चाँद क्या तौफ़ीक़ देगा।
तू ख़ुद उस चाँद से भी कीमती है।।
तू ख़ुद उस चाँद से भी कीमती है।।