मिले फुरसत जो दुनिया से हमारे काम आ जाओ,
कभी तो लॉटरी बन कर हमारे नाम आ जाओ।
न तो दूरी दिलों में है न जज्बों पर कोई पहरा,
यहाँ कैसा तक्कलुफ़ है बिना पैग़ाम आ जाओ।
चलो अब इस मुहब्बत में जो होना है सो हो जाये,
लगे सर पे कोई तोहमत कोई इलज़ाम आ जाओ।
हम सफ़र मेरी रातों के मेरे मह्ताब हो तुम ही,
गया सूरज भी मगरिब में हुई है शाम आ जाओ।
निकालो दिन कोई ऐसा कि फुरसत के हों पल दो पल,
चलो फिर साथ बैठेंगे बनाओ जाम आ जाओ।